.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 27 May 2014

अफसर और कर्मियों के वेतनमान में संशोधन

चंडीगढ़ : सरकार ने कृषि एवं बागवानी, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा, राजकीय कला विद्यालय रोहतक और आईटीआई में विभिन्न पदों पर कार्यरत स्टाफ के वेतनमान में संशोधन किया है। इनकी ग्रेड पे बढ़ाई है।  
कृषि विकास अधिकारी, बागवानी विकास अधिकारी पद का वेतनमान पीबी-2 में ग्रेड पे 3600 के बजाय 4200 रुपए होगा। खंड कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रदर्शक पद को पे बैंड -2 के तहत ग्रेड पे 4000 रुपए की जगह 4200 रुपए मिलेगी। उप मंडल कृषि अधिकारी, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी, सहायक गन्ना विकास अधिकारी, गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक, सहायक गन्ना आयुक्त, सहायक विपणन अधिकारी, सहायक बीज उत्पादन अधिकारी, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी, पुष्पविज्ञानी, सब्जी विशेषज्ञ, जिला बागवानी अधिकारी, फल विशेषज्ञ और अधीक्षक बागवानी को पे बैंड-2 में ग्रेड पे 4600 रुपए मिलेगी। 
औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग व रोहतक राजकीय कला विद्यालय में प्रधानाचार्य (ग्रुप-सी) को पे बैंड-2 में ग्रेड पे 3600 रुपए की जगह 4200 रुपए मिलेगी। आर्ट मास्टर, आर्टिस्ट सह डिजाइनर, कला इतिहास अध्यापक, अंग्रेजी, हिन्दी भाषा अध्यापकों को ग्रेड पे 3200 रुपए के बजाय 3600 रुपए मिलेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य (डब्ल्यू) टीटीसी को पे बैंड 2 में ग्रेड पे 3600 रुपए के बजाय 4200 रुपए मिलेगी। जूनियर अप्रेंटिस एवं प्लेसमेंट ऑफिसर, वरिष्ठ तकनीकी सहायक तथा अप्रेंटिसशिप सुपरवाइजर (तकनीकी) की ग्रेड पे 3300 रुपए की जगह 4000 और हिन्दी, अंग्रेजी भाषा अध्यापक, तकनीकी सहायक व महिला आईटीआई में आर्ट मास्टर्स को ग्रेड पे 3200 रुपए की जगह 3600 रुपए होगी।                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.