.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 12 January 2014

डिप्लोमा धारक जेबीटी के भविष्य पर संकट के बादल

** एचटेट पास करने के बावजूद साक्षात्कार में ठहराए गए अयोग्य
** 50 से अधिक डिप्लोमाधारक को किया जा चुका है रिजेक्ट
चंडीगढ़ : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास जेबीटी डिप्लोमा धारकों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने उन जेबीटी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अयोग्य ठहरा दिया है, जिन्होंने अक्टूबर 2012 में अपना डिप्लोमा पूरा किया है। हालांकि एचटेट 2013 के लिए निकाले गए विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2013 तय की गई थी। बावजूद इसके 2012 में डिप्लोमा पूरा कर चुके जेबीटी को साक्षात्कार में तरजीह नहीं दी जा रही। अभी तक हुए साक्षात्कार में पचास से अधिक डिप्लोमा धारकों को रिजेक्ट किया जा चुका है। साक्षात्कार प्रक्रिया के फरवरी महीने तक चलने की उम्मीद है। इससे तय है कि अभी और डिप्लोमा होल्डर को बिना साक्षात्कार दिए ही निराश होकर लौटना पड़ेगा। एचटेट पास जेबीटी अब पशोपेस में हैं कि उनका क्या होगा?
जेबीटी डिप्लोमा धारकों का कहना है कि उनके साथ कर्मचारी चयन आयोग अन्याय कर रहा है। नौकरियों का विज्ञापन निकालते समय ही सभी नियम व शर्ते स्पष्ट की जानी चाहिए थीं। साक्षात्कार में अयोग्य ठहराए गए छात्र आंदोलन करने पर विवश होंगे। आयोग अक्टूबर 2012 में डिप्लोमा पूरा कर चुके जेबीटी को भी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल करे।                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.