.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 12 May 2015

शिक्षक संगठनों व कांग्रेस का भी गेस्ट टीचरों को समर्थन

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गृह क्षेत्र करनाल में महापड़ाव डाले अतिथि अध्यापकों को शिक्षक संगठनों के साथ ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने टीचर्स के आंदोलन का समर्थन किया है। तंवर ने गतिरोध को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मामले में पहल करने की मांग की है। शिक्षकों से जुड़े गंभीर मसले पर सरकार को नसीहत देते हुए तंवर ने कहा कि जनहित को देखते हुए सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए ताकि चालू शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। तंवर ने कहा कि चुनाव से पहले अतिथि शिक्षकों से किए वादों को भाजपा नेताओं को पूरा करना चाहिए। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय गेस्ट टीचर्स के आंदोलनों के दौरान भाजपा नेता सरकार आने पर पहली कलम से उनकी मांग पूरी करने का दावा करते रहे हैं, लेकिन अब इनकी नियुक्तियों को बैक डोर एंट्री बता रहे हैं। 
इससे भाजपा का दोहरा चेहरा बेनकाब हो गया है। तंवर ने कहा कि बीते छह महीनों में किसान, गरीब, मजदूर, अतिथि शिक्षकों व कर्मचारियों ने सबसे अधिक मार ङोली है। तंवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी मजबूती के साथ शिक्षकों के साथ खड़ी है। न्यायपालिका का सम्मान करते हुए सरकार से कांग्रेस यह अपील करती है कि इस मामले में शिक्षक हित में उचित निर्णय ले।                                                                       dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.