.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 3 June 2016

अनुबंध बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम शिक्षामंत्री से मिलेगा कंप्यूटर शिक्षक संघ

** कर्मचारी बोले- अगर अनुबंध पर लगे कर्मियों को हटाया गया तो करेंगे आंदोलन
जींद : सरकार द्वारा प्रदेश के 2600 कंप्यूटर टीचरों को हटाने पर कंप्यूटर शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल इसी माह मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री से मिलेगा। प्रधान बलराम धीमान प्रवक्ता सुरेश नैन ने बताया कि प्रदेश में राजकीय स्कूलों में तकनीकी शिक्षा देने के लिए अनुबंध के आधार पर लगे कंप्यूटर शिक्षकों का अनुबंध 31 मई को समाप्त हो चुका है। लेकिन सरकार द्वारा इन शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अनुबंध के टीचर्स को हटाकर फिर से अनुबंध आधार पर भर्ती करने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। जब सरकार के पास अनुबंध पर कार्य करने के लिए पहले से ही टीचर्स मौजूद हैं, इसके बावजूद सरकार कानूनी रूप से ऐसे कर्मचारियों को बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। अगर बातचीत से हल नहीं निकला है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.