.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 12 August 2013

टीचर्स भर्ती में देरी पर उखड़े पात्र अध्यापक

हिसार. टीचर्स भर्ती प्रक्रिया में अपनाई जा रही ढिलाई को लेकर पात्र अध्यापकों में जबरदस्त रोष है। इसके विरोध में पात्र अध्यापक संघ सड़कों पर उतर आया। रविवार को हिसार मंडल के सभी पांच जिलों से आए सैकड़ों पात्र अध्यापकों ने मधुबन पार्क से कमिश्नर हाउस तक विरोध जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।

Patra Adhyapko ka kafila Mandal Aayukt Hisar ke aawas ki aur jate huye
PAS Mahila Wing President Archna Suhasini on fire

विरोध के दूसरे चरण में 18 अगस्त को अंबाला, 25 को रोहतक तथा एक सितंबर को गुडग़ांव में मंडल स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। पात्र अध्यापकों ने चेतावनी दी कि अगर फिर भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ सितंबर को पंचकूला शिक्षा सदन का घेराव किया जाएगा।
पहली बार पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स के पक्ष में उतरे पात्र अध्यापकों ने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती बोर्ड सदस्यों की नियुक्तियों को लेकर हाई कोर्ट में चल रहे मामले के कारण पीजीटी भर्ती को लटका रही है। इसके कारण कई विषयों के पीजीटी उम्मीदवारों का परिणाम ही जारी नहीं किया गया। वहीं अन्य उम्मीदवारों की नियुक्तियों में भी जानबूझ कर देरी की जा रही है। मधुबन पार्क में संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने मांग की कि सरकार बिना देरी किए पीजीटी के बाकी विषयों पर पीआरटी की सूची हाईकोर्ट के केस को निपटाकर तुरंत जारी करे।
ज्वाइनिंग तक जारी रहेगा आंदोलन
संघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सुहासिनी ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहा है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हर पात्र अध्यापक को नौकरी में नहीं मिल जाती। धरने के बाद पात्र अध्यापकों ने मधुबन पार्क से फव्वारा चौक होते हुए कमिश्नर हाउस तक विरोध प्रदर्शन किया। हिसार जिला प्रधान पवन चमारखेड़ा ने जुलूस का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के बाद हिसार मंडल के आयुक्त युद्धवीर ख्यालिया को मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रेम अहलावत, अनिल अहलावत, नानक चंद, विनोद कौशिक, बिजेंद्र गुर्जर, अशोक अटेला, सतपाल, सुषमा, सुनीता, सुमन, कविता, नवीन, कृष्ण, विनोद आदि उपस्थित थे।  ..db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.