.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 17 August 2013

न्यायालय के आदेश पर निट में लिए गए साक्षात्कार


कुरुक्षेत्र : उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने शॉर्टलिस्ट किए 11 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेने का फैसला किया। प्रशासन ने शुक्रवार को साक्षात्कार शुरू कर दिए। दैनिक जागरण ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को निट प्रशासन ने रसायन विभाग के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। निट प्रशासन द्वारा पिछले माह हुए विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के साक्षात्कार के लिए की गई शॉर्टलिस्ट में अनियमितता करने के आरोप लगे थे। शॉर्टलिस्ट करने के बाद तीन विभागों के 11 उम्मीदवारों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने निट प्रशासन द्वारा की गई भर्ती प्रक्रिया के परिणाम पर रोक लगा दी थी और निट प्रशासन को इन उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेने के आदेश दिए थे। निट प्रशासन ने उच्च न्यायालय की डबल बैंच में याचिका भी लगाई थी। इस याचिका को भी उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। निट प्रशासन उच्च न्यायालय के आदेशों पर इन तीनों विभागों के उम्मीदवारों के साक्षात्कार कराने का फैसला कर लिया है। निट प्रशासन ने शुक्रवार को रसायन विभाग का साक्षात्कार शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने दैनिक जागरण में समाचार छपने के बाद वेबसाइट से पुराना एकेडमिक कैलेंडर उठाकर नया कैलेंडर लगा दिया है। निट प्रशासन की ओर से हर वर्ष दाखिला प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही एकेडमिक कैलेंडर जारी किय जाता था जिसके अनुसार विद्यार्थियों को पूरे वर्ष की कार्यविधि के बारे में जानकारी मिलती थी, लेकिन इस बार कक्षाएं शुरू होने के बाद भी कैलेंडर तैयार नहीं किया गया था। जिसके कारण संस्थान की वेबसाइट पर पुराना कैलेंडर ही चस्पा था।  ...dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.