.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 28 August 2013

कानूनी पचड़े में फंसेगी हाई स्कूल मुख्याध्यापकों की पदोन्नति

चंडीगढ़ : मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों की हाई स्कूल हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। शिक्षा विभाग पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने फैसले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। इससे शिक्षा विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।हसला के पूर्व राज्य प्रधान किताब सिंह मोर व डॉ. ऋषिपाल मथाना का कहना है कि शिक्षा विभाग त्रिस्तरीय शिक्षा प्रणाली को भी अव्यावहारिक तरीके से लागू कर इसे असफल बनाने का प्रयास कर रहा है। शिक्षा विभाग ने त्रिस्तरीय ढांचे में प्रधानाचार्य पद पर 100 प्रतिशत स्कूल प्राध्यापकों से ही पदोन्नति करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार द्वारा मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों को पदोन्नत करने के निर्णय से प्राध्यापकों में रोष है। ...dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.