.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 11 June 2014

रेशनेलाइजेशन से पहले पदोन्नति की जाए


फतेहाबाद : रेशनेलाइजेशन के मुद्दे पर हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हुई। बैठक में राज्य प्रैस सचिव रामकुमार ने वर्तमान रैशनेलाइजेशन नीति की निंदा करते हुए कहा कि इसे शिक्षा के अधिकार कानून के अनुसार लागू किया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान रामेश्वर वर्मा ने कहा कि रैशनेलाइजेशन से पहले पीजीटी पदों पर पदोन्नति तुरंत प्रभाव से की जाए। वरिष्ठ उपप्रधान हरि सिंह व कोषाध्यक्ष कंवलजीत कामरा ने कहा कि विभाग गेस्ट टीचर्स को छेडऩे के मूड में नहीं है। विभाग को चाहिए कि वह गेस्ट टीचर्स को हल्के-फुल्के ढंग से खुश रखने की बजाय रेगुलर कर दे।                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.