.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 23 March 2015

जेबीटी पात्र अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

** 29 मार्च को करनाल में करेंगे न्याय पंचायत, मांगें पूरी नहीं हुईं तो पंचकूला में करेंगे आमरण अनशन 
रोहतक : नव चयनित अध्यापकों को नियुक्ति न मिलने के विरोध में पात्र अध्यापक संघ के सदस्यों ने रविवार को शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र तहसीलदार प्रताप सिंह को सौंपते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह 29 मार्च को करनाल में राज्यस्तरीय न्याय पंचायत की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रदेश सरकार की होगी। 
प्रदर्शन से पूर्व चार जिलों से संघ के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 9870 पात्र अध्यापकों को ज्वाइन न करवाकर उनके साथ अन्याय कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने 3 दिसंबर 2012 को निर्देश दिए थे कि 322 दिन के अंदर सभी जेबीटी अध्यापकों को भर्ती किया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को करीब सात सौ दिन गुजर चुके है लेकिन आज भी जेबीटी शिक्षक ज्वाइनिंग के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में जेबीटी के पात्र अध्यापकों को ज्वाइनिंग देने की बात कही थी, लेकिन भाजपा की सरकार बने करीब सात माह गुजर चुके हैं और अभी तक पात्र अध्यापकों को ज्वाइनिंग नहीं दी गई है।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार भी पूर्व सरकार की भांति जेबीटी शिक्षकों को ज्वाईनिंग देने में आनाकानी कर रही है। अगर सरकार इसके बाद भी नहीं जागी तो 29 मार्च को करनाल में प्रदेशस्तरीय न्याय पंचायत होगी, जिसमें सभी संगठनों के प्रतिनिधि, संघ के सदस्य, खाप पंचायतों के प्रतिनिधि भाग लेंगे और एकजुट होकर सरकार से पात्र अध्यापकों को ज्वाइनिंग देने की मांग करेंगे। 
अगर इसके बाद भी सरकार ने जेबीटी अध्यापकों की मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो अप्रैल माह में संघ के सभी सदस्य अपने परिवार सहित पंचकुला स्थित निदेशालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे और जब तक ज्वाइनिंग नहीं मिलेगी तब तक वह नहीं उठेंगे। इसके साथ ही संघ के सैकड़ों सदस्यों ने तहसीलदार प्रताप सिंह के माध्यम से हरियाणा सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.