.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 22 March 2015

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे लैब सहायक

** 26 मार्च को शिक्षा सदन के सामने प्रदर्शन की बनाई गई रणनीति
चंडीगढ़ : कंप्यूटर लैब सहायक आगामी 25, 26 व 27 मार्च को स्कूलों का बहिष्कार करेंगे। आखिरी दिन वे अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। लैब सहायक शिक्षा सदन के सामने 9 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।
हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार कंप्यूटर लैब सहायकों की मांगों को हल करने की बजाय उत्पीड़न करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक शिक्षा सदन के सामने अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। 24 मार्च को शिक्षा सदन के सामने धरना स्थल पर हवन यज्ञ कराया जाएगा। 25 मार्च को प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब सहायक स्कूलों का बहिष्कार कर शिक्षा सदन (पंचकूला) का घेराव करेंगे। 26 मार्च को अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा।
ये हैं मुख्य मांगें
  • 24 अप्रैल 2015 से कंप्यूटर लैब सहायकों का शिक्षा विभाग से अनुबंध बढ़ाया जाए। 
  • 18 महीनों का बकाया वेतन जल्द जारी हो। 
  • कंप्यूटर लैब सहायकों का वेतन ट्रेजरी के माध्यम से दिया जाए। 
  • वेतन विसंगति में संशोधन कर पगार 6 हजार से 15 हजार रुपये हो। 
  • कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य शिक्षा घोषित किया जाए। 
  • कंप्यूटर लैब सहायकों के पद सृजित किए जाएं।                                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.