.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 31 March 2015

कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर भी बना रहे दबाव

करनाल : हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज एक्सटेंशन लेक्चररों ने सोमवार को दूसरे दिन भी लघु सचिवालय में धरना दिया। एडीसी गिरीश अरोड़ा ने उनकी सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह के साथ मीटिंग कराने की बात कही। प्रधान ईश्वर सिंह ने कहा कि सरकार ने अतिथि पात्र अध्यापकों को बातचीत का खुद न्यौता देती है, लेकिन प्रदेशभर के 2500 एक्सटेंशन लेक्चररों की आवाज को नहीं सुना जा रहा है। मात्र छह-छह हजार रुपए में नौकरी कर रहे हैं। वे कॉलेज प्राध्यापक के लिए बराबर योग्यता रखते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बार-बार साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है। वेतन के नाम पर मात्र 250 रुपए प्रति पीरियड मिलते हैं। उनकी मांग है कि उनका मासिक वेतन निश्चित किया जाए, बार-बार साक्षात्कार हों, अनुभव प्रमाणपत्र मिले और सेवा कार्य के दौरान वार्षिक अंतराल को खत्म किया जाए।                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.