.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 24 March 2015

बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करने की घोषणा

फरीदाबाद : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के आदेश को ताक पर रखकर इस तरह के काम में लगाए जाने पर शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया है। संघ की बल्लभगढ़ खंड स्तरीय बैठक में अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। 
बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि मनमानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह ठीक नहीं है। निदेशालय के आदेश के बावजूद बीएलओ ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं करने को कहा गया है। इससे शिक्षकों में रोष है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके लिए शिक्षकों को एकजुट करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला महासचिव राजेश भाटी, जिला उपप्रधान देवेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष समय सिंह, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान रामेश्वर यादव ने अपने विचार रखे। मुद्दों से शिक्षकों को अवगत कराया। बैठक का आयोजन राजकीय प्राइमरी स्कूल ऊंचा गांव में किया गया था।                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.