.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 23 August 2015

शिक्षा मंत्री का स्टैंड और एचटेट..

शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने आखिर अपना रूप दिखा ही दिया। पिछले दस महीने से लोगों में यह संदेश जा रहा था कि शिक्षा विभाग में शायद उनकी कम चल रही है। गेस्ट टीचर्स का मामला हो या कंप्यूटर टीचर्स या लैब सहायकों का हो। उनके विभाग से संबंधित समस्याओं का हल या तो मुख्यमंत्री के ओएसडी ढूंढ रहे थे या मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी। यह भी चर्चा थी कि शिक्षा विभाग के अधिकारी भी वही कर रहे हैं जो वे चाहते हैं। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से सरकार के खिलाफ ज्यादा आंदोलन शिक्षा विभाग से संबंधित ही हुए हैं। आखिर शिक्षा मंत्री ने अब ऐसा स्टैंड लिया जिससे प्रदेश के शिक्षकों में चर्चा छिड़ गई कि अगर इसी तरह का स्टैंड शिक्षा मंत्री पहले दिन से ही ले लेते तो गेस्ट टीचर्स की समस्या का हल जरूर निकल जाता। मंत्री ने शनिवार को एचटेट के परीक्षा केंद्र हर जिले में करवाने के लिए तगड़ा स्टैंड लिया और अपने गृह जिले महेंद्रगढ़ समेत सात जिलों से वह कलंक धो डाला जिससे हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचटेट की परीक्षा के लिए ब्लैक लिस्टेड कर रखे थे। बोर्ड ने हालांकि फैसला कर दिया था कि न परीक्षा केंद्र बदले जाएंगे और न ही एचटेट की तारीख। मगर शिक्षा मंत्री के स्टैंड ने बोर्ड को चित कर दिया और हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाने और एचटेट की तारीख भी बदल डाली।                                                                                 hb

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.