.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 30 August 2015

शिक्षक दिवस पर मोदी को सुनेंगे बच्चे

गुड़गांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 सितंबर को स्कूली बच्चों को संबोधित करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में टीवी सेट का इंतजाम करने का दे दिया है। प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कूलों में ही इस प्रसारण को देखने और सुनने का मौका मिल सकेगा। सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक बच्चे नरेंद्र मोदी को सुनेंगे।। जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय का निरीक्षण कर इसका इंतजाम करने को कहा गया है। जारी आदेश में सभी स्कूलों में इस तरह के इंतजाम करने को कहा गया जिससे प्रसारण बच्चों तक पहुंच सके। जिन विद्यालयों में सुविधा उपलब्ध है, वहां टीवी सेट के माध्यम से प्रसारण दिखाया जाएगा। और जिन विद्यालयों में छात्र संख्या ज्यादा है वहां अतिरिक्त टीवी सेट या प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाए। बिजली की समस्या से निपटने के लिए प्रसारण के दौरान पावर बैकअप की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिन स्कूलों में आईसीटी योजना के तहत कम्प्यूटर लैब तैयार किए गए हैं वहां हाईस्पीड इंटरनेट से कनेक्ट करते हुए लाइव वेबकास्ट की व्यवस्था की जाएगी।                                                                          au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.