.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 12 August 2015

आंदोलनों के लिये कर्मचारी कस रहे कमर

इन्द्री : करनाल में 20 अगस्त की राज्यस्तरीय आशा वर्कर रैली, 23अगस्त को राज्य स्तरीय शिक्षक आक्रोश रैली, 2 सितम्बर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का संदेश जन-जन और हर एक कर्मचारी तरक पहुंचाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की टीमों का गठन किया गया है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओम प्रकाश सिंहमार, जिला सचिव सतपाल सैनी, खण्ड प्रधान मलकीत सिंह, अध्यापक संघ के प्रदेश सचिव जगतार सिंह, जिला प्रधान अनिल सैनी, जिला सचिव महावीर पोपड़ा, खण्ड प्रधान मुनीष काम्बोज और पूर्व प्रधान श्याम लाल सहित अनेक नेताओं की अगुवाई वाले जत्थों ने विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों की गेट मीटिंगें की। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया और कर्मचारी आंदोलन की सफलता के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
ओम प्रकाश व जगतार सिंह ने कर्मचारियों व आम जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाए हुए है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले पंजाब के समान वेतनमान देने, कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने, अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा आरएसएस के इशारे पर अपनी भगवाकरण, साम्प्रदायिकरण और निजीकरण की नीतियों को आगे बढ़ा रही है। किसी संस्थानों को बिना पूरे कर्मचारी दिए और बिना ढ़ांचागत सुविधाएं दिए कर्मचारियों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। हजारों कच्चे कर्मचारियों को घर बिठा दिया गया है। अन्य अतिथि अध्यापकों को भी घर भेजने की योजना है। महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा है। श्रम कानूनों में बदलाव करके यूनियनों पर पाबंदी लगाने की कोशिशें हो रही हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। पारदर्शी ढ़ंग से कर्मचारियों की भर्ती करने की बातें कहने वाली भाजपा गुप्त एजेंडे के तहत बिना कोई मैरिट बनाए विभिन्न विभागों में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती कर रही है।                                                                dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.