.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 30 January 2016

स्कूलों में वित्तीय गड़बड़ी रोकने को हिपा देगा ट्रेनिंग

फरीदाबाद : स्कूलों में होने वाली वित्तीय गड़बड़ी को रोकने के लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) स्कूल प्राचार्यो और सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े हुए अधिकारियों को ट्रेनिंग देगा। संस्थान की तरफ से शिक्षा निदेशालय के सीनियर प्रोजेक्ट डायरेक्टर को इस संदर्भ में पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। जल्द ही गुड़गांव में सभी स्कूल प्राचार्यो और सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान की तरफ से आइएएस और एचसीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाती है। पहली बार स्कूल प्राचार्यो और सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग सेशन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की तरफ से सरकारी स्कूलों के लिए कई योजनाएं शुरू की जाती है। इन योजनाओं के लिए शिक्षा विभाग को बजट भी जारी किया जाता है। शिक्षा विभाग इस बजट को स्कूल प्राचार्य के हवाले कर देते है, लेकिन प्राचार्य बजट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते है। कई बार पूरा बजट खर्च होने के बावजूद भी योजना पूरी नहीं हो पाती है।                                                                 dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.