.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 18 January 2016

80% शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर कैसे होगी मासिक परीक्षा

** आज से है पहली से आठवीं तक के एग्जाम 
कुरुक्षेत्र : शिक्षा विभाग ने 18 जनवरी से स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की मासिक परीक्षाएं लेने की डेटशीट तो जारी कर दी, लेकिन विभाग यह भूल गया कि 80 प्रतिशत शिक्षकों की ड्यूटी चुनावों में लगी है। 17 जनवरी को पंचायत चुनावों के चलते शिक्षक अपने घर रात को डेढ़ से दो बजे तक ही पहुंच पाएंगे। ऐसे में अगले दिन सुबह प्रार्थना में मासिक परीक्षा कैसे ले पाएंगे। 
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विनोद चौहान ने कहा कि विभाग सरकार मासिक परीक्षाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति करने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए मासिक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित करनी चाहिए थी। 
करेंगे व्यवस्था 
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने कहा कि वे मानती हैं कि शिक्षकों का चुनावी ड्यूटी के कारण अगले दिन सुबह के समय परीक्षा लेने के लिए पहुंचना मुश्किल है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से बात की जाएगी। दूसरे स्कूलों से स्टाफ को भेजकर मासिक परीक्षाएं ली जाएं।                                                                        db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.