.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 7 January 2016

इस बार खामियां मिलीं तो हो जाएगी 50 सीटों की कटौती

रोहतक : पंडित भगवत दयाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने पहुंची मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम को खामियां मिली तो एमबीबीएस की 50 सीटों में कटौती हो सकती है। एमसीआइ इससे पहले कई बार निरीक्षण कर चुकी है, जिसमें काफी खामियां पाई गई थीं। बताया जा रहा है कि यह अस्थाई 50 सीटों को स्थाई करने के लिए एमसीआइ का आखिरी बार निरीक्षण है। विवि प्रशासन ने टीम को संतुष्ट करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की चार सदस्यीय टीम बुधवार को पीजीआइएमएस पहुंची। यहां पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग की और इसके बाद बारी-बारी से सभी विभागों का निरीक्षण किया। अधिकारी एमसीआइ की टीम को संतुष्ट करने के लिए बेहतर ढंग से प्रस्तुतीकरण करते हुए देखे गए।                                              dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.