.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 6 January 2016

खाली पड़े पदों को प्रमोशन से भरने की तैयारी

** विभाग ने मांगे केस
** फिर भी खाली रह जाएंगे अधिकतर पद 
सिरसा : शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े प्रिंसिपल के पदों को भरने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में मुख्यालय की अोर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर पदोन्नति के लिए केस मांगे हैं। इसके तहत सिरसा जिला को 5 से 7 प्रिंसिपल मिल सकते हैं। विभाग की ओर से भेजे गए आदेशों में कहा गया है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर को वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नती दी जानी है। निदेशालय ने वरिष्ठता सूची 400 तक जारी कर दी है। इसके अलावा विभाग की ओर से उच्च विद्यालयों में खाली पड़े हेड मास्टर के पदाें को भी भरने की बात कही है। विभाग ने 1988 में नियुक्त कर्मचारियों की सूची मांगी है। मास्टर केडर के शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 
पदोन्नति के केस मांगे हैं: डिप्टी डीईओ 
डिप्टी डीईओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से पदोन्नति के केस मांगे गए थे। हमने उपलब्ध सूची अनुसार केस भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि नई वरिष्ठता सूची अनुसार विभाग पदोन्नति कर सकता है।                                                          db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.