.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 17 July 2016

20 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी

चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। राज्य सरकार ने 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इनमें से कई पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, जबकि कई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने ऐलान किया है कि राज्य का एक भी स्कूल ऐसा नहीं होगा, जहां शिक्षक नहीं होंगे। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। शिक्षकों के खाली पदों को भरने के साथ-साथ गैर-शिक्षक पदों पर भी भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृत को बढ़ावा देना चाहती है। इसके लिए कैथल में संस्कृत यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला लिया गया है।                                                dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.