.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 12 May 2017

अब शिक्षा बोर्ड नहीं कर्मचारी चयन आयोग संचालित करेगा एचटेट

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के हाथों से एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) अब निकलती नजर आ रही है। भविष्य में यह परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन) करवाएगा। ऐसा होने से एचटेट पास करने वालों की सीधे शिक्षक पद पर भर्ती का रास्ता भी आसान हो जाएगा। 
सरकार एचटेट के आयोजन में बदलाव की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी विचार किया जा रहा है कि एचटेट पास करने पर अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़े। संभव है कि एक बार परीक्षा पास करने पर तीन से पांच साल के लिए पात्रता मान्य होगी और उसी के हिसाब से विभाग में नियुक्ति की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। बोर्ड प्रशासन ने एचटेट की तैयारियों को रोक दिया है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.