.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 15 May 2017

प्रदेश के 15 सी. सेकंडरी स्कूल होंगे अपग्रेड, अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई, मॉडल स्कूल का मिलेगा दर्जा

यमुनानगर :  लड़कियों की बेहतर शिक्षा के लिए सरकार की ओर से स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रदेश में लड़कियों के 15 सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपग्रेड होंगे। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल का दर्जा मिलेगा। 

मॉडल स्कूल का दर्जा मिलने के बाद इनमें शिक्षण व्यवस्था बदल जाएगी। जिसका फायदा लड़कियों को मिलेगी। डीईओ आनंद चौधरी ने बताया कि निदेशालय की ओर से स्कूलों के अपग्रेड होने के आदेश मिल चुके हैं। यमुनानगर में सब्जी मंडी के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी अपग्रेड किया जाएगा

पढ़ाई का बदलेगा पैटर्न 

स्कूलोंके अपग्रेड होने के साथ ही यहां पर पढ़ाई का पैटर्न भी चेंज हो जाएगा। यहां पर अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। साथ ही मॉडल स्कूल बनने से विशेष ग्रांट भी मिलेगी। स्कूल की ओर से लैब, स्पोर्ट्स फैकल्टी सहित अन्य सुविधाओं की जो भी डिमांड सरकार को भेजी जाएगी। उसे पूरा किया जाएगा। यदि स्कूल में टीचर्स की कमी है, तो उसे भी दूर किया जाएगा। इसके लिए सरकार को डिमांड भेजनी होगी। बिलासपुर के सरकारी स्कूल प्रिंसिपल की सुमन बहमनी का कहना है कि प्रत्येक जिले के हर ब्लॉक में इस तरह के स्कूल होने चाहिए। ताकि सभी बच्चों को सस्ती सुलभ शिक्षा मिल सके। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.