.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 14 May 2017

संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने से भड़के जेबीटी

** पंचकूला में शिक्षा सदन में सांकेतिक धरने पर बैठे हैं शिक्षक, आज चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री के निवास का करेंगे घेराव
चंडीगढ़ : हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद अभी तक संयुक्त मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने से वर्ष 2013 के जेबीटी शिक्षकों का संयम टूटने लगा है। रविवार को प्रदेश भर से नवचयनित शिक्षक चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा के निवास का घेराव कर हक मांगेंगे।
पात्र जेबीटी अध्यापक संघ-2013 की अगुवाई में पंचकूला में कई दिन से शिक्षा सदन में सांकेतिक धरने पर बैठे युवक शनिवार को काफी आक्रोशित दिखे। संघ के प्रधान संजय तालू के आह्वान पर विभिन्न जिलों से नवचयनित शिक्षक फिर से पंचकूला पहुंचने शुरू हो गए। धरना स्थल पर मौजूद करीब पांच सौ युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार संयुक्त मेरिट लिस्ट बनाने में ढिलाई बरत रही है। इससे साफ है कि उसकी नीयत साफ नहीं। अब शिक्षा मंत्री का घेराव कर कंबाइन मेरिट लिस्ट जल्द जारी करने का दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सरकार जानबूझ कर उनकी अनदेखी की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.