.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 11 December 2017

डेढ़ लाख कच्चे कर्मी एक साथ लड़ेंगे लड़ाई

** संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा
कुरुक्षेत्र : प्रदेश में सरकारी विभागों में कार्य कर रहे लगभग डेढ़ लाख कच्चे कर्मचारी अब एक मंच पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। अब तक 25 संगठनों में बंटे कर्मचारियों ने एक साथ आने का कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया। जिसमें 12 संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया और अन्य ने समर्थन किया। 
कर्मचारियों का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं का एक ही हल है कि एक साथ ऐसी पॉलिसी सरकार की ओर से बनाई जाए जिसमें शिक्षक हो या कर्मचारी सभी नियमित हो सकें। बैठक में संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव किया गया। अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। नेताओं ने कहा कि नियमित कर्मचारी भी कच्चे कर्मचारियों का सिर्फ प्रयोग करते हैं।
इन संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे बैठक में 
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ, कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ, अनुबंधित कर्मचारी एसोसिएशन बिजली निगम, ग्रामीण,शहरी ट्यूबवेल आपरेटर संगठन, एनएचएम हरियाणा, कंप्यूटर लैब अटेंडेंट, आल इंस्ट्रक्टर संघ, ऑल इंस्ट्रक्टर वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन पशुपालन, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षा अभियान संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.