.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 11 December 2017

सहायक शिक्षकों के पदोन्नति की अस्थायी सूची जारी

** पदोन्नति के बाद टीजीटी बनेंगे सहायक शिक्षक
** 14 हजार से अधिक टीजीटी शिक्षकों के पद हैं खाली
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के स्कूलों में काम कर रहे है सहायक शिक्षकों (प्राथमिक) के लिए है। शिक्षा निदेशालय ने सहायक शिक्षकों को बतौर टेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पदोन्नति देने के लिए अस्थायी सूची जारी की है। 
दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीजीटी के 14 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को एक अस्थायी सूची जारी की है। जिसमें 3500 से अधिक सहायक शिक्षकों के नाम हैं। निदेशालय का कहना है कि यह सूची मेरिट के आधार पर तैयार की गई है। इससे संबंधित सभी दस्तावेज दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। निदेशालय ने आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। इसके लिए निदेशालय ने 15 दिन का समय दिया है। एक अधिकारी का कहना है कि वाजिब आपत्तियों के आधार पर अस्थायी सूची में सुधार किया जाएगा और इसके बाद पदोन्नति की स्थायी सूची जारी कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.