.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 2 June 2014

29 तक मांगें नहीं मानी तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन

नारनौल : सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अगर 29 जून तक कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो सर्व कर्मचारी संघ राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान करेगा। जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। 
वे शनिवार को संघ की जिला कार्यकारिणी की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए अपनाई जाने वाली पंजाब की नीति को कर्मचारियों के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को दो वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना चाहिए। जो कि सरकार नहीं कर रही है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। श्री यादव ने कहा कि पंजाब की नीति के तहत सभी कच्चे कर्मचारियों को लाभ नहीं होगा। इससे वही कर्मचारी नियमित होंगे जो स्वीकृत पोस्टों पर ही लगे हुए हों। इस नीति से कर्मचारियों को केवल निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने कहा कि जब महेंद्रगढ़ जिला के कर्मचारी सरकार द्वारा घोषित पुरानी नीति से ही पक्के नहीं हुए तो इस नीति से भी कोई फायदा नहीं होगा। 
आउट सोर्सिंग से कर्मचारियों में रोष 
जिला प्रभारी महेंद्र सिंह बोयत ने कहा कि सरकार केवल आउट सोर्सिंग को बढ़ावा दे रही है। बिजली निगम में नियमित भर्ती करने के बजाए आउट सोर्सिंग से भर्ती करवाने की बात कर रही है। जिससे हरियाणा के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन नीति लागू की जाए।                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.