.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 2 June 2014

सरकार ने मांगा गेस्ट टीचरों का बॉयोडाटा

** संभवत पक्का करना चाहती है प्रदेश सरकार
टोहाना : हुड्डा सरकार ने प्रदेश के सभी गेस्ट टीचरों का बॉयोडाटा मांगा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद सरकार गेस्ट टीचरों को पक्का करना चाहती है इसलिए उसने उनका बॉयोडाटा मांगा गया है। वहीं राजनैतिक गलियारे में इसे चुनावी स्टंट माना जा रहा है। अब यह तो समय बताएगा कि हुड्डा सरकार गेस्ट टीचरों को पक्का करने में सफल हो पाती है या नहीं लेकिन फिलहाल सरकार के इस निर्णय से गेस्ट टीचरों में उत्साह का माहौल है। 
स्कूल मुखियों से मांगी सूचि 
प्रदेश के सभी गेस्ट टीचरों का बॉयोडाटा लेने के लिए शिक्षा बोर्ड के निदेशक ने एक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पत्र में 3 जून तक सभी गेस्ट टीचरों का बॉयोडाटा उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। जिले में करीब 1250 व खंड टोहाना में करीब 500 गेस्ट टीचर हैं। जिनका बॉयोडाटा इकठ्ठा किया जाना है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तथा खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं। इसके लिए आज सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में टोहाना खंड के सभी स्कूलों के मुखियाओं की बैठक कॉल की गई है। जिसमें सभी स्कूल मुखिया अपने अपने स्कूलों के अधीन कार्यरत सभी गेस्ट टीचरों का बॉयोडाटा उपलब्ध करवाएंगे। 
ये मांगी है जानकारी 
खंड शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह गिल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड के निदेशक के निर्दशानुसार प्रत्येक गेस्ट टीचर के बॉयोडाटा में उसका पूरा नाम, जाति, पता, शिक्षा, कब से सेवाएं दे रहे हैं आदि का ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा।                                               dbftbd 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.