.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 6 June 2015

ओपन स्कूल के नतीजे भी खराब 10वीं में 32 तो 12वीं में 35% पास

** 10वीं में लड़कियों से आगे लड़के, ग्रामीण छात्र भी बेहतर 
भिवानी : स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाद अब हरियाणा ओपन स्कूल के दसवीं और बारहवीं के नतीजे भी निराशाजनक रहे हैं। दसवीं में सिर्फ 32.8 फीसदी स्टूडेंट्स ही पास हुए। जबकि 12वीं में यह आंकड़ा 35.65 फीसदी रहा। पिछले साल के मुकाबले 10वीं में सफलता प्रतिशत करीब 1.8 फीसदी ज्यादा है लेकिन बारहवीं में इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड में इस बार 10वीं में 45 और 12वीं 53 फीसदी ही पास हुए, जो अब तक सबसे खराब रिजल्ट है। 
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकंडरी फ्रेश परीक्षा में कुल 12,175 परीक्षार्थियों में से 3,994 पास हुए। सीटीपी में 11,956 में से 5,893 पास हुए। दिलचस्प है कि शहरी के मुकाबले ग्रामीण स्टूडेंट्स ने बेहतर नतीजे दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 9,374 में से 3,342 (35.65 फीसदी) पास हुए जबकि शहरी क्षेत्र से 2,801 परीक्षार्थियों में से 652 ही पास हुए। रि-अपीयर परीक्षा की पास प्रतिशतता 49.29 रही है। 11,956 में से 5,893 पास हुए। ओपन बोर्ड में लड़कियों के मुकाबले लड़के आगे रहे। छात्राएं 47.56, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 50.07 रहा है। 
12वीं में फ्रेश परीक्षा में 26,471 परीक्षार्थियों में से 8,861 पास हुए। सीटीपी में 9,712 में ले 4,482 पास हुए। यहां छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। उनका सफलता प्रतिशत 38.20 रहा, जबकि 31.72 फीसदी छात्र पास हुए। ग्रामीण क्षेत्र में 19,143 में 6,189 (32.33%) छात्र, शहरी क्षेत्र में 7,328 में से 2,672 (36.46 फीसदी) पास हुए। रि-अपीयर का परीक्षा परिणाम 46.15%रहा। छात्राओं की पास प्रतिशतता 46.69 रही, छात्रों का पास प्रतिशतता 45.96 रहा है।                                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.