.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 21 June 2015

अब जेबीटी गेस्ट टीचर्स पर गिरेगी गाज


** रेशनेलाइजेशन में ही सरप्लस दिखाने की चल रही तैयारी
** नव चयनित जेबीटी की नियुक्ति का भी इंतजार नहीं करेगा शिक्षा विभाग
चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 3581 सरप्लस अतिथि अध्यापकों को हटाने के बाद अब सरकार जेबीटी पर गाज गिराने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग नव चयनित गेस्ट की नियुक्तियों का इंतजार भी नहीं करेगा, रेशनेलाइजेशन में ही जेबीटी गेस्ट को सरप्लस दिखा दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय में जेबीटी अतिथि अध्यापकों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने से पहले ही जेबीटी को भी घर भेज दिया जाएगा। इसके बाद गेस्ट लेक्चरर और मास्टर का नंबर लगेगा।
गेस्ट लेक्चरर को हटाने के लिए सरकार पहले ही बड़े स्तर पर सरकारी शिक्षकों को लेक्चरर प्रोन्नत करने जा रही है। इससे स्कूलों में सेवारत लगभग 2700 गेस्ट लेक्चरर की छुट्टी हो जाएगी। रेशनेलाइजेशन का काम जून अंत तक ही निदेशालय को पूरा करना है। ऐसे में 6700 जेबीटी की नौकरी किसी भी समय जा सकती है। उधर, मेवात में शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने साइंस विषय के गेस्ट को भी हटाना शुरू कर दिया है। शनिवार को एक गेस्ट की सेवाएं समाप्त करने का पत्र जारी कर दिया गया। 
गेस्ट टीचर्स को भी निदेशालय के इस कदम की भनक लग गई है। जेबीटी और लेक्चरर को हटाने के मद्देनजर गेस्ट ने अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जल्द ही कोई बड़ा कदम गेस्ट उठा सकते हैं। चूंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब भी लगभग बारह हजार अतिथि अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। अगर इन्हें आने वाले एक-दो महीने में निकाल दिया जाता है तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं। चूंकि सर्व कर्मचारी संघ और अन्य संगठन इनके साथ हैं। सर्व कर्मचारी संघ पहले ही प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दे चुका है। 
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र शास्त्री और प्रवक्ता धर्मबीर कौशिक का कहना है कि सरकार उनके साथ ज्यादती कर रही है। चुनाव घोषणा पत्र में नियमित करने का वादा कर अब गेस्ट को हटाया जा रहा है। शिक्षा मंत्री हर दिन नए बयान दे रहे हैं। इससे गेस्ट में उनके प्रति रोष बढ़ रहा है।                                                                 dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.