.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 14 June 2015

गेस्ट टीचरों की बहाली को लेकर संघ करेगा आंदोलन

भिवानी : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर संघ कार्यालय में रविवार को जिला वरिष्ठ उप प्रधान ऋषि शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि गेस्ट टीचरों को किसी भी कीमत पर कर्मचारी हटने नहीं देंगे। साथ ही इसको लेकर संघ आंदोलन करेगा। संघ कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार गलत आंकड़े पेश कर्मचारियों को गुमराह कर रही है जबकि आज भी सरकारी स्कूलों में 30 हजार अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। अध्यापकों के अभाव में बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है। सभी गेस्ट टीचरों को नियमित करने के बाद में भी हजारों पद रिक्त रहते हैं। संघ की मांग है कि सभी गेस्ट टीचर, लैब सहायक, कम्प्यूटर टीचर तथा सभी विभागों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को सरकार नियमित करे।                                                            dj6:48

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.