.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 27 June 2015

जेबीटी अध्यापकों को पदोन्नति देने की मांग

जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ,जींद जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को यहां अक्षर भवन कार्यालय में आयोजित की गयी। संघ के राज्य उपप्रधान महताब सिंह मलिक ने बताया की विभाग द्वारा प्रमोशन में अलग-अलग शर्तें लगाई जा रही हैं । गत 18 जून को निदेशक से बातचीत के बाद कुछ शर्तों में संशोधन किया है पर अब भी बहुत से अध्यापक पदोन्नति से वंचित रह रहे हैं। विषय की शर्त को हटाया नहीं गया है। अंग्रेजी विषय में शर्तों के चलते एक भी अध्यापक प्राध्यापक पद पर प्रमोट नहीं हो रहा। संघ के जिला प्रवक्ता भूप सिंह वर्मा ने कहा कि जेबीटी से भाषा अध्यापक व मास्टर पद पर लंबे समय से पदोन्नति नहीं की जा रही है।
अव्यवहारिक रेशनलाईजेशन से हजारों पद समाप्त किए जा रहे हैं ,जिसके चलते गैस्ट टीचर्ज को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापक संघ मांग करता है कि जेबीटी अध्यापक से मास्टर व भाषा अध्यापकों के पदों पर दो हजार में नियुक्त अध्यापकों को शामिल करते हुए तुरंत प्रमोशन केस मांगे जाएं ताकि नवचयनित जेबीटी अध्यापकों के लिए भी जगह बन सके।                                                                dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.