.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 16 June 2015

रेशनेलाइजेशन को अध्यापक संघ ने बताया तुगलकी फरमान

सोनीपत : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग की रेशनेलाइजेशन को तुगलकी फरमान बताते हुए इसका विरोध करने की चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग को चेतावनी दी गई कि अगर नीति को वापस नहीं लिया गया तो अध्यापक संघ इसका विरोध करेगा। 
संघ के पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार और जिला प्रैस प्रवक्ता दिनेश छिक्कारा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित रेशनेलाइजेशन की नीति एक दम तुगलकी फरमान है। इस नीति में शिक्षा अधिकार कानून को दरकिनार किया गया है। नीति के तहत मुख्यध्यापक को अध्यापक बनाकर रख दिया है। वहीं विज्ञान विषय पढ़ाने वाले अध्यापक को गणित विषय पढ़ाने के लिए कहा जा रहा है। वही संस्कृत के अध्यापक से ¨हदी पढ़वाई जा रही है। वही स्कूलों में लगातार काम का बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि शिक्षकों की कमी होती जा रही है। ऐसे में शिक्षक भी तनाव महसूस करने लगे है। प्रैस प्रवक्ता दिनेश छिक्कारा ने कहा कि शिक्षा विभाग को तुरंत रेशनेलाइजेशन की नीति को वापस लेना चाहिए।                                                                               dj7:31

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.