.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 23 June 2015

लैब सहायकों को जगी वेतन की उम्मीद

सिरसा : प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों की कंप्यूटर लैब से अनुबंध समाप्त होने के बाद हटाए गए कंप्यूटर लैब सहायकों के लिए राहत भरी खबर है। लैब सहायकों को अब बकाया वेतन दिए जाने की तैयारी हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल अनुसार वेतन की राशि जारी कर दी है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पत्र के साथ स्कूल अनुसार जारी की गई राशि की सूची भी भेजी गई है। 
शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्थित कंप्यूटर लैब के लिए कोर एजुकेशन एंड टैक्नोलोजी कंपनी के माध्यम से लैब सहायक रखे गए थे। उक्त लैब सहायकों का अनुबंध 1 सितंबर 2013 से 23 अप्रैल 2014 तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह हाजिरी आधार पर किया गया। इतना ही नहीं 24 अप्रैल 2014 से 23 अप्रैल 2015 तक हाजिरी आधार पर 6 हजार रुपये प्रतिमाह यानी 240 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय किया गया। अनुबंध समाप्त होने के बाद हालांकि उक्त लैब सहायकों को हटा दिया गया। उक्त लैब सहायक वेतन का इंतजार कर रहे थे। अब शिक्षा विभाग ने उक्त लैब सहायकों के बकाया वेतन के लिए फंड जारी कर दिया है। प्रदेश के 2647 स्कूलांे के लिए 22 करोड़ से अधिक का फंड जारी किया गया है। 1सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र क्रमांक 3-11-2014 सीईसी में कहा गया है कि कंप्यूटर लैब सहायकों के बकाया वेतन की राशि संबंधित स्कूलों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।                                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.