.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 5 June 2015

दस साल से पदोन्नति के इंतजार में जेबीटी

** प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा प्राइमरी शिक्षक 
कुरुक्षेत्र : प्रदेशभर के जूनियर बेसिक टीचरों (जेबीटी) के लिए प्रमोशन के दरवाजे नहीं खुल रहे हैं। इससे शिक्षकों में रोष है। शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान में सात हजार से अधिक मास्टर को प्रवक्ता पदोन्नत करने के बावजूद विभाग द्वारा जेबीटी को मास्टर की प्रमोशन देने के लिए केस नहीं मांगे गए। वर्तमान में 40 हजार जेबीटी हैं। प्राथमिक शिक्षकों को एक पदोन्नति मुख्य शिक्षक के रूप में मिलती थी। यह प्रमोशन भी पिछले 10 सालों से बंद है। 
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विनोद चौहान ने बताया कि दूसरे प्रदेशों में जहां प्राथमिक शिक्षक को मुख्य शिक्षक, केंद्र प्रधान, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पदों तक पदोन्नति दी जाती है। हरियाणा में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति पाने के बाद प्राथमिक शिक्षक के पद से ही सेवानिवृत्त हो जाता है। प्राथमिक शिक्षक के लिए सेवा नियमों में अन्य विषयों के अध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए नियम भी बनाए गए हैं। इनमें पहले सामाजिक अध्ययन मास्टर के लिए 50 प्रतिशत हिंदी और विज्ञान, गणित, संस्कृत और अन्य विषयों के मास्टर पद पर पदोन्नति के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित हैं। लेकिन सरकार विभाग की अनदेखी के कारण प्राथमिक शिक्षकों को किसी भी विषय में समय पर पदोन्नति नहीं मिलती। जिसके कारण जेबीटी के पदोन्नति कोटे की लगभग 10 हजार सीटें नहीं भरी जा रही। गणित विज्ञान पदों पर पदोन्नति कोटे के इतने पद खाली पड़े हैं कि नियुक्त होने वाले जेबीटी अध्यापकों को भी तुरंत पदोन्नति मिल सकती है। 
नियमों के अनुसार होती है प्रमोशन 
जिलामौलिक शिक्षा अधिकारी धीरज मलिक ने कहा कि मुख्य शिक्षक के पद पर नियमों के अनुसार प्रमोशन होती है। वहीं मास्टरों के पद पहले ही सरप्लस हैं, इसलिए जेबीटी की मास्टर पद पर प्रमोशन नहीं हो पा रही है। 
जेबीटी पर आकर रुक जाती है प्रमोशन 
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान ने कहा कि शिक्षा विभाग हर साल पदोन्नति के लिए अभियान चलाता है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारियों को डिप्टी डायरेक्टर, खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला शिक्षा या मौलिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों को खंड शिक्षा अधिकारी, लेक्चरर को प्रधानाचार्य और मास्टर को लेक्चरर बनाया जाता है। लेकिन जब जेबीटी को मास्टर पद पर पदोन्नति करने का समय आता है तो विभाग का अभियान फिसड्डी साबित हो जाता है। सुजान ने कहा कि सी एंड वी और पीटीआई नियमों और ग्रेड में जेबीटी के समान होने पर भी मास्टर लेक्चरर दोनों में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एक जेबीटी अध्यापक को लेक्चरर बनने के लिए पहले मास्टर पद पर कार्य करना जरुरी है।                                                                                       db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.