.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 21 October 2013

स्कूल प्रिंसिपल व अधिकारी जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के स्कूलों के प्रिंसीपल तथा अधिकारी आज हरियाणा स्कूल एजूकेशन आफिसर्ज एसोसिएशन के झण्डे के नीचे अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और सभी जिला उपायुक्तों को हरियाणा के मुख्यमन्त्री के नाम लिखा ज्ञापन देंगे। यह जानकारी आज यहां एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष महिन्द्र सिंह चौहान तथा जिला प्रधान विरेन्द्र वालिया ने दी।
उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में हरियाणा स्कूल प्रिंसीपल को 6वें पे कमीशन के अनुसार 7600 ग्रेड पे तथा प्रथम श्रेणी क्लास -1 का दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तरी भारत में केन्द्रीय विद्यालयों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा देहली में ग्रेड पे 7600 है। पंजाब में अपने पे कमीशन के अनुसार 6600 रुपए है। इसी प्रकार हिमाचल में भी पंजाब के अनुसार 6600 रुपए है तथा राजस्थान ने भी 6600 रुपए ग्रेड पे दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी राज्यों में स्कूलों के प्रिंसीपलों का ग्रेड हरियाणा से अधिक होने के साथ साथ इनमें कलास -1 का दर्जा भी दिया हुआ है। हरियाणा में यह ग्रेड पे 6000 रुपए है और हरियाणा में ही प्रिंसीपलों को कलास 2 का दर्जा दिया हुआ है।
दोनों अधिकारियों ने हरियाणा के मुख्यमन्त्री को याद दिलाते हुए कहा कि आज हरियाणा विकास में बुलंदियों पर है और पूरे देश में नम्बर 1 का प्रदेश बनने जा रहा है। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि अन्य राज्यों जहां प्रिंसीपलों का ग्रेड पे 7600 तथा 6600 है, वहीं हरियाणा के प्रिंसीपलों की तो बात ही क्या है कि यहां के जिला शिक्षा अधिकारियों का ग्रेड पे 6400 रुपए है जबकि केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसीपल का ग्रेड पे 7600 रुपए है। उन्होंने हरियाणा के लिए शर्म की बात बताते हुए कहा कि सरकार को उनके साथ न्याय करते हुए उनकी ग्रेड पे की मांग को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सभी प्रिंसीपलों से प्रदर्शन में भाग लेने की अपील भी की। दोनों नेताओं ने बताया कि कुरुक्षेत्र में भी सायं 3 बजे के बाद जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।    dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.