.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 20 October 2013

कंप्यूटर लैब सहायकों ने वेतन न मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी

** कंप्यूटर सहायक भूखों मरने पर मजबूर 
** 20 महीने से नहीं मिला वेतन, सरकार को 10 नवंबर तक का समय 
** गोहाना रैली में सीएम के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी
जींद। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों ने 20 महीने से वेतन न मिलने के विरोध में आत्महत्‍या की चेतावनी दी है। शनिवार को जींद के नेहरू पार्क में बैठक करने के बाद लैब सहायकों ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है कि वे 10 नवंबर को गोहाना में मुख्यमंत्री की रैली में आत्महत्या करेंगे। 
सहायकों ने कहा कि करीब 20-25 दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के साथ वेतन को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में सीएम ने आश्वासन दिया था कि शिक्षा विभाग की तरफ से उनका बकाया वेतन जारी करवा दिया जाएगा। सहायकों ने कहा कि अभी तक उनका बकाया वेतन नहीं मिला है। हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा के मुताबिक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जुलाई 2011 में करीब 3000 सहायकों की भर्ती कंप्यूटर कंपनी एनआईसीटी ने की थी। 120 रुपये प्रति कार्य दिवस का वेतन दिया जाएगा। 
मार्च 2012 के बाद से वेतन नहीं मिला। वे भूख्‍ाा मरने को मजबूर हैं।
अब कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है तो इसमें कंप्यूटर लैब सहायकों की क्या गलती है।      au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.