हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं में परीक्षा ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों का बोझ जेबीटी शिक्षकों के कंधों पर लाद दिया गया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जंगबीर कासनिया व भिवानी खंड प्रधान अशोक चाहर प्राथमिक शिक्षकों के साथ इस तरह के भेदभाव पर कड़ा रोष प्रकट किया है।
दोनों शिक्षक नेताओं का कहना है कि 7 मार्च से शुरू हुई दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विभागीय कारणों से मास्टर व स्कूल लेक्चरर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इस स्थिति में शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जेबीटी शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से इंकार करता है, मगर केंद्र अधीक्षकों द्वारा स्टाफ की कमी के अभाव में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेकर जैसे-तैसे स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जंगबीर कासनिया ने मांग की है कि बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों द्वारा ही लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। dbbwn

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.