.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 29 March 2014

एसएमसी ने प्राचार्या पर लगाया घपले का आरोप

** मिड-डे-मील के खाते से 60 हजार रुपये निकलवाए 
रतिया : वार्ड 7 के राजकीय प्राथमिक स्कूल के आरती स्वयं सहायता समूह व एसएमसी कमेटी ने स्कूल की प्राचार्या विद्या देवी पर बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर बैंक खाते से 60 हजार रुपये की राशि निकलवाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डीसी व बीईओ को की गई है। 
एसएमसी के प्रधान शोभराज व सोनी सिंह और नराता राम ने कहा कि शक्ति नगर स्थित स्कूल में मिड-डे- मील के लिए आरती स्वयं सहायता समूह बना हुआ है। समूह का एक्सिस बैंक में खाता है। आरोप है कि खाते से स्कूल की मुख्याध्यापिका विद्या देवी ने बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर 60 हजार रुपये की राशि निकलवा ली। जबकि राशि निकलवाने के लिए कमेटी प्रधान के भी हस्ताक्षर होने चाहिए क्योंकि संयुक्त खाता है। बैंक अधिकारियों ने भी अकेले मुख्याध्यापिका के हस्ताक्षरों पर ही अलग- अलग चेकों से करीब 60 हजार रुपये की राशि निकाल दी। मुख्याध्यापिका ने इस बारे एसएमसी कमेटी व स्वयं सहायता ग्रुप को कोई जानकारी नहीं दी। 
प्रधान हस्ताक्षर नहीं कर रहा था 
मुख्याध्यापिका विद्या देवी का कहना है कि मिड-डे मील बनाने के लिए राशन की जरूरत थी। प्रधान प्रमोद हस्ताक्षर नहीं कर रहा था। इसी वजह से राशि निकलवाई गई। जबकि बीईओ बलबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा विभागीय कार्यवाही होगी।                        

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.