.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 3 June 2014

'सरकार जल्दी जारी करे भर्ती परिणाम, नहीं तो लग जाएगी आचार संहिता'

फतेहाबाद : मंत्रियों व विधायकों को ज्ञापन सौंपने के अभियान के तहत पात्र अध्यापक संघ की ओर से फतेहाबाद में सोमवार को पात्र अध्यापकों ने प्रधान अजयपाल के नेतृत्व में सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा को ज्ञापन सौंपा। सीपीएस ने पात्र अध्यापकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से मुख्यमंत्री के सामने रखकर जल्द पूरा करवाया जाएगा। 
इससे पहले अध्यापकों ने पपीहा पार्क में बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव विनोद सिहाग ने भर्ती के बारे में चर्चा की। सिहाग ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भर्ती का परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी हो चुकी है। कोर्ट की ओर से भर्ती परिणाम जारी करने को लेकर कोई रोक नहीं है लेकिन सरकार की ओर से जानबूझकर ढुलमुल रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में अध्यापक शोषण का शिकार हो रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने में कुछ ही समय बाकी है। इसलिए सरकार जल्द से जल्द भर्ती परिणाम जारी कर अध्यापकों को राहत दे।                                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.