.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 29 August 2014

अतिथि अध्यापकों ने सीएम का पुतला फूंका


जींद : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के आह्वान पर वीरवार को हरियाणा राजकीय अनुबंधित अध्यापकांे ने नियमित करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस दौरान अनुबंधित अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अनुबंधित अध्यापकों को संबोधित करते हुए पूर्व रा’य प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित नियमितकरण की नीति की सभी छह शर्ते अनुबंधित अतिथि अध्यापक पूरी करते हैं। सरकार ने बिना देरी किए अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के आदेश जारी करने चाहिएं। केवल एक अधिकारी की हठधर्मिता के कारण अनुबंधित अध्यापकों को तीन वर्ष की नियमतिकरण की नीति में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने कहा कि सरकार को बिना देरी किए पहले ही अनुबंधित अध्यापकों को नियमित कर देना चाहिए था। 
सभी अनुबंधित अध्यापक की भर्ती नियमों को पूरा करती है। अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान आजाद सिंह ने सरकार को चेताया कि यदि समय रहते अनुबंधित अध्यापकों की सेवाओं को नियमित नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। धरने और प्रदर्शन के बाद अध्यापकों ने मांगों को लेकर और सरकार की उदासीनता के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंक कर रोष जताया।                                                                hb

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.