.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 30 August 2014

अपने हकों को लेकर रहेगा हरियाणा का शिक्षक : मास्टर वर्ग


जींद : हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सतबीर गोयल ने की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रधानाचार्य पदोन्नति में पीजीटी मुख्याध्यापक के कोटे के अनुपात घटाने के विरोध में राज्य कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित 31 अगस्त के रोष प्रदर्शन की तैयारियों के लिए यह बैठक बुलाई गई। 
जिला सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले अनुपात 60:40 था, लेकिन वर्तमान सरकार ने पहले 67:33 करके और अब अनुपात 80:20 करके मास्टर वर्ग भाषा अध्यापकों को झटका दिया है। मास्टर वर्ग सीएंडवी छह वर्षों से प्राध्यापक पदों पर पदोन्नति होने, अध्यापन विषय की शर्त लगाने, समय पर एसीपी लगाने आदि को लेकर उपेक्षित महसूस कर रहे थे। 
कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल बूरा ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय विवादित मुद्दे पर निर्णय करके 60 हजार शिक्षकों को ललकारा है। अपने हकों की रक्षा के लिए, आत्म सम्मान के लिए हरियाणा का शिक्षक पीछे नहीं हटेगा।                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.