.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 23 August 2014

छह घंटे सड़क पर डटे रहे गेस्ट टीचर


पंचकूला : नियमित करने के लिए 10 वर्ष की बजाय तीन साल की पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर गेस्ट टीचर शिक्षा सदन के सामने छह घंटे तक सड़क पर डटे रहे। इस वजह से ट्रैफिक का मार्ग बदलना पड़ा। बाद में गेस्ट टीचरों ने गिरफ्तारियां दीं। गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि सरकार से कई बार बातचीत हुई। सरकार ने आश्वासन तो दिया लेकिन किया कुछ नहीं। अगर सरकार ने जल्द ही मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन ने शिक्षा सदन से पांच सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लगा रखी है। बावजूद इसके गेस्ट टीचरों ने उसकी परवाह नहीं की।                                              db


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.