.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 28 November 2015

एचटेट परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में मिल रही शिकायतें

गुड़गांव : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट) में इस बार कई प्रकार की त्रुटियां सामने आ रहे हैं। परीक्षार्थियों में इसे लेकर असंतोष छा रहा है। ऐसे में इन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने अपनी वेबसाइट पर आनलाइन शिकायतें मांगी हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में परीक्षा दे चुके प्रतिभागी अब अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। एचटैट दे चुके परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपनी आनलाइन शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2015 में हुए एचटेट के परीक्षार्थी ऑनलाइन शिकायत और सुझाव के लिए पोर्टल खोला है। जिसके माध्यम से परीक्षार्थी वेबसाइट पर जारी हुए सवालों के जवाबों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर सकते हैं। बोर्ड ने एचटेट की अंसर की (यानि कि उत्तर कुंजी) जारी की है। इसके माध्यम से कैंडीडेट अपने जवाबों का मिलान कर रहे हैं। प्रतिभागियों की तरफ से शिकायत की जा रही है कि आंसर की में दिए गए कुछ जवाब गलत हैं। ऐसे में अंसर की और किताबों में दिए गए जवाबों में अंतर होने के कारण उनके अंकों में खासा अंतर आ रहा है। अब बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी जारी की है और शिकायत मांगी है कि कहां पर खामी रही है।                                                                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.