.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 5 August 2016

860 हैडमास्टरों की पदोन्नति रद्द

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकर ने उन 860 शिक्षकों के पदोन्नति आदेशों को वापस ले लिया है, जिन्हें हाई स्कूल हैडमास्टर के पद पर प्रमोट किया गया था। प्रमोशन के मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी और हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार ने प्रमोशन सूची को वापस ले लिया है। इससे पहले इन शिक्षकों को एलीमेंटरी स्कूल हैड के रूप में प्रमोट किया गया था। यह प्रमोशन भी सरकार पहली जुलाई को वापस ले चुकी है। ऐसे में अब इन सभी शिक्षकों को अपने मूल कैडर में लौटना होगा। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए यह फैसला लिया गया है। हैडमास्टर एसोसिएशन ने मामले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।                                                                                     dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.