.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 10 March 2014

10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में जेबीटी शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध


हरियाणा स्कूल लैक्चरर एसोसिएशन हसला के कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल मथाना तथा पूर्व प्रदेश वित्त सचिव डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने महानिदेशक मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशों  जिसमें उन्होंने कहा है कि 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं में लगे प्राध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त करके जेबीटी अध्यापकों को ड्यूटी पर लगाया जाए की आलोचना करते हुए उसे हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा कि या तो महानिदेशक को विभाग के बारे में पूरा ज्ञान नहीं है या फिर वह जानबूझकर राज्य के कर्मचारियों में असंतोष फैलाकर शिक्षा विभाग की छवि खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महानिदेशक द्वारा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं  जो जेबीटी अध्यापकों को लगाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।  निदेशक द्वारा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ये आदेश देना और भी अज्ञानता से भरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि मौलिक शिक्षा की परीक्षाओं का आयोजन व मूल्यांकन अध्यापक वर्ग का है इसमें हसला उनके साथ है। हसला पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अधिकारी जानबूझकर असंतोष न फैलाएं और अपने अधिकार क्षेत्र का भी ख्याल रखें। वरना परिणाम गलत हो सकते हैं।                                                                   dtkkr

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.