.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 2 August 2014

गेस्ट टीचरों ने सरकार के प्रति जताया रोष

** कल पंचकूला में डालेंगे महापड़ाव 
रतिया : अतिथि अध्यापक संघ की बैठक शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में संघ के जिला प्रधान रघुबीर नडै़ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार द्वारा अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की बनाई नीति को साफ करने पर रोष जताया। 
जिला प्रधान नडै़ल ने कहा कि हाल में ही सरकार ने तदर्थ कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसके लिए शर्त रखी गई है कि जो कर्मचारी तीन साल से कार्यरत हैं उसे ही नियमित किया जाएगा। 
लेकिन शिक्षा विभाग ने अतिथि अध्यापकों के बारे कोई विभागीय कार्यवाही शुरू नहीं की है। विभाग सीएम के इशारे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रदेश में अलग अलग नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकार कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नई नई शर्तें रख रही है। इससे जाहिर है कि सरकार की नीति नीयत में खोट है।                                        dbftbd

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.