.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 13 February 2014

किसान आदर्श विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी से

करनाल : डीईओ आशा मुंजाल ने बताया कि शिक्षा के गुणात्मक विकास के लिए करनाल जिले में किसान आदर्श विद्यालय में कक्षा नौंवी व ग्यारहवीं के प्रवेश के लिए 16 फरवरी को प्रात व सायं के सत्र में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा के लिए 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। असंध में 7, घरौंडा में 7, इंद्री में 5, करनाल में 8, नीलोखेड़ी में 7 व निसिंग खंड में 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुंजाल ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हंै। कक्षा 8वीं की प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा 10वीं की दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच होगी।                                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.