.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 8 February 2014

लेटलतीफ शिक्षकों पर होगी कार्रवाई: सुमन आर्य

पिपली : जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने कहा कि स्कूलों में देरी से आने वाले शिक्षकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्कूलों में शिक्षकों का लेट पहुंचने व समय से पहले निकलने से बच्चों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इन शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी राष्ट्र का निर्माता एवं आइना होता है। विद्यार्थियों के संपूर्ण चरित्र का निर्धारण करने में शिक्षक की भूमिका अहम होती है। आज के परिवेश में शिक्षक के इस महत्व को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि जिला के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को शिक्षा के प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करना चाहिए। विद्यालय में देरी से आने या विद्यालय से अनुपस्थित रहने की प्रवृति को गंभीरता से लिया जाएगा।                                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.