.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 8 February 2014

पात्र अध्यापकों ने की आलोचना

मुस्तफाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित फरवरी में पात्रता परीक्षा की पात्र अध्यापकों ने आलोचना की है। पात्र अध्यापक प्रिंसी, सविता, प्रवीण कुमारी, राम कुमार, सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार हर बार टीजीटी अध्यापकों की परीक्षा आयोजित करती है, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिलती। जिससे पात्र उम्मीदवारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के लिए यह परीक्षा मात्र पैसे इकट्ठे करने का जरिया बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि निकट भविष्य में उनके लिए कोई घोषणा नहीं होती तो उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पात्र अध्यापकों का कहना है कि उन्हें एचटेट की परीक्षा पास कर तीन से चार साल हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने नौकरी अभी तक नहीं दी। जबकि इस पेपर की मान्यता 5 वर्ष तक की होती है। उन्होंने मांग की है कि सरकार या तो उन्हें नौकरी दें या इसकी अवधि बढ़ाए।                                                    dbymn

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.