.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Monday, 14 July 2014

प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देंगे स्कूल प्राध्यापक



सोनीपत : शिक्षा विभाग द्वारा प्राध्यापकों का पद नाम प्राध्यापक से पीजीटी करना उन्हें बर्दाश्त नहीं है। इसलिए प्राध्यापक एपीआर रिपोर्ट नहीं भरेंगे। यही नहीं विभाग ने अगर उनकी लंबित मांगे शीघ्र पूरी नहीं की तो प्रदेश भर में 18 जुलाई से आंदोलन किया जाएगा।   
इस कड़ी में सोनीपत में 28 जुलाई को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा। यह निर्णय राजकीय स्कूल, मॉडल टाउन में हसला की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी जिला प्रधानों ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष दयानंद दलाल ने बताया कि विभाग ने उनकी मांगों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। जिससे प्राध्यापकों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई तक चलने वाले धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो प्राध्यापक दिल्ली जंतर मंतर पर अनशन शुरू कर देंगे।                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.